राजगढ (अलवर)
लुपिन फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 1-7 सितंबर 2026 के अवसर पर ग्राम बहाली, राजगढ़ के आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को पोषण एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूक कियागया।
संदर्भ व्यक्ति मनोज जैन ने पोषण के महत्व, संतुलित आहार एवं आवश्यक पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार बेहद जरूरी है। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा की वे समुदाय में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
वहीं लुपिन की सीएसआर प्रमुख तुषारा शंकर व डीजीएम, लाइवलीहुड योगेश राउत ने पोषण जागरूकता को स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयास करने की बात दोहराई।
तथा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं बच्चों के मनोरंजन हेतु सांप -सीढ़ी द्वारा पोषण के खेल का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्था के स्टेट हैड अनिल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
إرسال تعليق