माता भगवती देवी के शताब्दी समारोह के अवसर पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।




राजगढ (अलवर)अनिल कुमार गुप्ता 

 वन्दनीय माता भगवती देवी के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर माचाडी सड़क मार्ग पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों  का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य ट्रस्टी मीना खंडेलवाल ने बताया की यह कार्यक्रम पूरे देश विदेश में मनाया जा रहा है।

 वहीं राजगढ़ ने भी शान्तिकुंज हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ पर तीन-दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ।

इस कार्यक्रम की रूपरेखा बना कर अच्छे तरीके से मनाने की तैयारियां की जा रहीं हैं।इसके लिए शक्तिपीठ से जुडे क्षॄदालु तन्मयता के साथ कार्यों को अंजाम देने में जुटे हुए हैं।

खंडेलवाल ने बताया की आगामी माह में दो अक्टूबर को नई पीढ़ी नई दिशा ,

तीन अक्टूबर को युवा जागरण 

एवं चार अक्टूबर को नारी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post