पत्नी के नाता जाने से परेशान युवक ने दी जान


 चित्तोडगढ

 प्रवीण दवे  रिपोर्ट 

सांवलियाखेड़ा तालाब के पास मिला 32 वर्षीय युवक का शव,

 पुलिस ने शुरू की जांच

 लोकेशन-जाशमा

भूपालसागर थाना क्षेत्र के सांवलियाखेड़ा गांव में सोमवार सुबह एक युवक की मौत से सनसनी फैल गई। 32 वर्षीय गौतम पुरी गोस्वामी, निवासी सांवलियाखेड़ा, का शव गांव के तालाब के पास मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने आत्महत्या की है।

परिजनों के अनुसार गौतम की पत्नी करीब पांच दिन पहले नाता प्रथा के तहत घर से चली गई थी। परिजनों का कहना है कि इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार को उसके द्वारा सुसाइड नोट लिखे जाने की बात भी सामने आई है। परिजनों ने उसकी तलाश की थी और भूपालसागर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी।

सोमवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब के पास युवक को देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाधिकारी रतन सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौके पर जमा हो गईं। ग्रामीणों ने युवक की पत्नी को बुलाने की मांग भी की। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति शांत कराई।

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के कारणों और सामने आए सुसाइड नोट सहित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post