हिंदू धर्मशाला में गूंजा 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की', मटकी फोड़ के साथ रस्साकसी में दिखा दमखम


 जिला- प्रतापगढ़

तहसील- छोटीसादड़ी

संवाददाता- प्रहलाद जणवा

छोटीसादड़ी। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्री बाल बजरंग व्यायामशाला छोटीसादड़ी मेवाड़ द्वारा नगर की हिंदू धर्मशाला में भव्य मटकी फोड़ एवं रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


डीजे और ढोल की थाप पर युवक-युवतियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया। बच्चों से लेकर बड़ों तक में भारी उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम में संजय कुमावत, मनीष कुमावत, अभिषेक माली, हितेश माली सहित व्यायामशाला परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم