जिला छिंदवाड़ा mp
संतोष कुमार बाथरी
छिंदवाड़ा में खुले में शराब पीने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पिलाने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने देर रात तक अभियान चलाया। बस स्टैंड, लालबाग, चंदनगांव, परासिया रोड और नागपुर रोड सहित कई इलाकों में पुलिस ने दबिश दी। खुले में शराब पी रहे लोगों को हटाया गया, जबकि होटल, ढाबा और गुमटी संचालकों को शराब पिलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
छिंदवाड़ा शहर में खुले में शराबखोरी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने देर रात तक कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने बस स्टैंड, लालबाग, चंदनगांव, परासिया रोड और नागपुर रोड समेत शहर के कई इलाकों में दबिश देकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे लोगों को वहां से हटाया।
खास तौर पर बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के आसपास पुलिस ने कार्रवाई की, जहां खुले में बैठकर शराब पीने वालों को खदेड़ा गया।
इसके साथ ही होटल, ढाबों और गुमटियों में शराब पिलाने वालों को भी पुलिस ने समझाइश दी। संचालकों को हिदायत दी गई कि दुकान या होटल में बैठाकर शराब पिलाने की व्यवस्था न करें। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि शहर में अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी को लेकर पुलिस की मुहिम जारी है। पुलिस लगातार ऐसे स्थानों की निगरानी कर रही है, जहां खुले में शराब पीने या पिलाने की शिकायतें सामने आती हैं।
पुलिस का कहना है कि खुले में शराब पीने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर नारायण बघेल, बृजेश रघुवंशी सहित कोतवाली पुलिस की टीम मौजूद रही।
बाइट
आशीष धुर्वे, टीआई थाना कोतवाली, छिंदवाड़ा
إرسال تعليق