*बेगूं थाना पुलिस की मादक पदार्थों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई*



*307 किलो 470 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा से भरी बोलेरो पिकअप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार*


चित्तौड़गढ़, 26 सितंबर 2026।  बेगूं थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 307 किलो 470 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा से भरी बोलेरो पिकअप जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के संबंध में थाना बेगूं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।


जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर द्वारा मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा गोपालसिंह कानावत एवं पुलिस उप अधीक्षक बेगूं अंकित कुडी के सुपरविजन में बेगूं पुलिस थाना द्वारा दिनांक 25.09.2026 की रात्रि बेगूं से राजगढ तालाब रोड पर सरहद गोपालपुरा में नाकाबंदी के दौरान मादक पदार्थाें के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए 307 किलो 470 ग्राम अफीम डोडाचूरा से भरी हुई बोलेरो पिकअप जब्त कर दो अभियुक्त मोहम्मद समद व राहुल भाट को गिरफ्तार किया हैं। इस संबंध में पुलिस थाना बेगूं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं। 

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त 

1. मोहम्मद समद पिता अब्दुल करीम जाति मुसलमान उम्र 43 साल निवासी जाट थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) 

2. राहुल पिता पप्पुलाल जाति भाट उम्र 19 साल निवासी जाट थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.)


पुलिस टीमः-

थानाधिकारी चम्पाराम, कांस्टेबल रमेश,कमलेश,मनोहर,खेमाराम, 

चालक रतनसिंह

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم