लोकशन/ मंडला
संवाददाता/जितेंद्र कुमार भलावी
घटना की जानकारी मिलते ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम जिला अस्पताल मंडला पहुंचे, जहां उन्होंने घायल बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।कमलेश तेकाम ने अस्पताल में भर्ती बच्चों के परिजनों से चर्चा की और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि घायल बच्चों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने घुघरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और एंबुलेंस उपलब्ध कराने में कथित देरी पर नाराजगी भी जताई। कमलेश तेकाम ने कहा कि आपात स्थिति में समय पर एंबुलेंस और उपचार मिलना बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने स्कूली बच्चों के परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उधर, घायल बच्चों में से एक बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। मामले पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी जारी है।
Post a Comment