*जिला-प्रतापगढ़*
*तहसील-छोटीसादड़ी*
*रिपोर्टर-प्रहलाद जणवा*
*बंबोरी।* बंबोरी पंचायत के गुडली गांव में स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर का विशेष महत्व है। यहां दूर-दूर से लोग दर्शन करने आते हैं। भगवानपुरा, बंबोरी, कुलमिया, हड़मतिया, गुडली, दुधीतलाई, नाना मा को भागल, रघुनाथपुरा सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा रामदेव के दर्शन करने पहुंचते हैं।
यहां एक दिन का छोटा मेला लगता है, जिसमें लोग खरीदारी भी करते हैं। आसपास के गांवों के लोग ध्वजा लेकर डीजे के साथ नाचते-गाते जुलूस लेकर मंदिर पहुंचते हैं।
मंदिर परिसर में दिन में भजन संध्या का भी आयोजन होता है, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आते हैं।
Post a Comment