ढ़ोल, डीजे व प्रभातफेरीयो सहित धूमधाम से मनाया धरणीधर जन्मोत्सव

 



जिला चित्तौड़गढ़ 
तहसील निंबाहेड़ा 
रिपोर्टर पप्पु देतवाल 
 
 धाकड़ समाज के आराध्य देव श्री धरणीधर भगवान का जन्मोत्सव ढ़ोल, डीजे एवं सैकड़ों टैक्टरो के साथ बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। धरणीधर सर्कल से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गौ में होते हुए धाकड़ समाज छात्रावास उदयपुर रोड पर संपन्न हुई। प्रगतिशील धाकड़ समाज ट्रस्ट निंम्बाहेड़ा के अध्यक्ष बगदीराम धाकड़ ने बताया कि भगवान धरणीधर के जन्मोत्सव पर आसपास के गांव एवं विभिन्न क्षेत्रों से स्वजातीय बंधु सैकड़ो ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे तथा ढोल नगाड़ो ,डीजे ,बैंड बाजों एवं प्रभात फेरियो की रामधुन के साथ शोभायात्रा संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धरणीधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिप प्रचलित कर किया गया। बेगू विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने अपने उद्बोधन में बताया कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में तथा हर कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। समाज को एकता की भावना रखते हुए तथा सभी को एक साथ चलकर समाज को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करना चाहिए। पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्री चंद कृपलानी ने कहा कि धाकड़ समाज एक मेहनती एवं खेतिहर समाज माना जाता है। धाकड़ समाज अब धीरे-धीरे हर कार्य क्षेत्र में दिन दुगनी रात चौगुनी प्रगति की ओर अग्रसर होता जा रहा है। समंदर  पटेल ने समाज को कृषि के अलावा भी विभिन्न कार्य क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। पुरुषोत्तम झंवर ने धाकड़ समाज को विभिन्न व्यवसायों में आगे बढ़ाने तथा कृषि के क्षेत्र में भी विभिन्न आयाम स्थापित करने की बात कही। शोभा यात्रा का नगर में जगह-जगह चाय नाश्ता एवं विभिन्न समुदाय के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। मंडी चौराहा पर जेसीबी के द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा में प्रभात फेरिया के साथ आसपास के कहीं क्षेत्र से समाज जन ने बढ चढकर भाग लिया। आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी ने अतिथियों का ओपर्णा औढाक स्वागत किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post