जिला छिंदवाड़ा mp
संतोष कुमार बाथरी
2 ,4, उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं, लेकिन मौके पर समाधान नहीं होने से नाराजगी
छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत शुक्रवार को छोटा तालाब स्थित विद्युत निवारण केंद्र के कार्यालय में उपभोक्ता निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने पहुंचे।
शिविर में करीब 2, 4 ,उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं। हालांकि, उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनकी समस्याओं का मौके पर कोई ठोस निराकरण नहीं किया गया और अधिकारी वहां से चले गए। हालांकि इस बीच मुख्य सचिव और एमपीवी अधिकारियों के साथ किसान उपभोक्ताओं का हल्की नोक झोक समस्याओं को लेकर होती रही
किसान मुकेश रघुवंशी, कोकड़ा जगत निवासी, ने स्मार्ट मीटर को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि खेतों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिल अनाप-शनाप आ रहे हैं। शिकायतों के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
मुकेश रघुवंशी का कहना है कि वे करीब 500 से 1000 किसानों की समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों से खजरी स्थित एमपीईबी कार्यालय पहुंचकर बड़ी संख्या में मौजूद किसानों की समस्याएं सुनने की मांग भी की।
वहीं, विद्युत उपभोक्ता जितेंद्र सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि विद्युत उपभोक्ता केंद्रों पर आज तक सिटीजन चार्टर नहीं लगाए गए हैं। उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से किसान और घरेलू उपभोक्ता बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर परेशान हैं।
शिविर में पत्रकारों के लिए प्रेस वार्ता भी प्रस्तावित थी, लेकिन आरोप है कि ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव बिना प्रेस वार्ता किए ही रवाना हो गए। इससे मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं और मीडिया कर्मियों में नाराजगी देखने को मिली।
अब सवाल यह है कि यदि उपभोक्ता निवारण शिविर में शिकायतें सुनी तो गईं, लेकिन उनका मौके पर निराकरण नहीं हुआ, तो मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आखिर कितना पूरा हुआ
إرسال تعليق