लोकेशन -आंधी
रिपोर्टर- सत्यनारायण शर्मा
सांगानेर - राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ सांगानेर के तत्वावधान सैंट्रल पार्क में आयोजित द्वितीय तृतीय सोपान स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के शिविरार्थियों ने सैंट्रल पार्क सेक्टर 16 प्रतापनगर से देहलावास हनुमान मंदिर तक यातायात सुरक्षा जनचेतना रैली निकाली।
जनचेतना रैली को एसीबीईओ शहर सांगानेर लोकेश कुमार अवस्थी, श्री एम.आर.बोहरा राउमावि वाटिका के प्रधानाचार्य .प्रदीप कुमार कुलदीप , कोजाराम चौधरी, निदेशक न्यू चौधरी पब्लिक स्कूल प्रतापनगर, शिविर प्रभारी छैल बिहारी शर्मा डॉ. सरला बैरवा संयुक्त सचिव ने सैंट्रल पार्क से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सेक्टर -16 से भैरूंजी सर्किल होते हुए देलहलवास बालाजी मंदिर पहुंची। रैली का नेतृत्व आशाराम जाट, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, , कलावती शर्मा, प्रतिमा वैष्णव व सर्विस गाइड ने किया।
रैली में स्काउट गाइड ने यातायात सुरक्षा संबंधी निनाद,नारे, श्लोगन लगाये। रैली में 180 से अधिक स्काउट गाइड, ने भाग लिया।
सभी स्काउट गाइड ने बालाजी मंदिर में श्री राम स्तुति बोली। न्यू चौधरी पब्लिक स्कूल हल्दीघाटी मार्ग के निदेशक ने सभी स्काउट गाइड को अल्पाहार दिया। ।

إرسال تعليق