दो दिवसीय तेजा दशमी मेले को लेकर जाट समाज ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित


जिला - चितौड़गढ़ 

तहसील - डूंगला 

 लोकेशन - चिकारड़ा 

रिपोर्टर - राजमल सोलंकी 

चिकारड़ा। कस्बे के समीपवर्ती देवाखेड़ा एवं परमेश्वरपूरा में स्थित तेजाजी महाराज मंदिर पर आयोजित अखिल मेवाड़ जाट समाज की डूंगला ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें जाट समाज युवा तहसील अध्यक्ष प्रकाश जाट देवाखेड़ा ने बताया कि अखिल मेवाड़ जाट समाज की बैठक श्री वीर तेजाजी मंदिर देवाखेड़ा परमेश्वरपुरा पर आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष पोखरलाल जाट ने की, युवा अध्यक्ष प्रकाश जाट देवाखेड़ा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रेमचंद जाट सरपंच कालूराम जाट, सरपंच ओंकारलाल जाट उदयलाल जाट मांगीलाल जाट थे, बैठक में आगामी दो दिवसीय तेजा दशमी मेले की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, मेले में भोजन प्रसादी और वाहन रैली, भामाशाह सम्मान, प्रतिभा सम्मान, समाज सुधार हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, एलवा माताजी और शनिदेव जी धर्मशाला हेतु चर्चा की गई, पूरी तहसील मे पंचायत लेवल पर कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया गया, बैठक में  अखिल मेवाड़ जाट समाज के सभी समाज जन उपस्थित थे 

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم