तहसील-छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
बिनोता - साक्षरता ब्लॉक समन्वयक हिमांशु आचार्य के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता में उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा के अंतर्गत जन जागरूकता को लेकर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी डॉ. हीरालाल लुहार के निर्देशन में हुआ।
प्रभारी भंवरलाल मेघवाल ने बताया कि पखवाड़े के तहत बुधवार को निबंध, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उक्त प्रतियोगिताओं में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंजली महावर, वर्षा शर्मा और लविषा गर्ग के नेतृत्व में पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता हुई।
*प्रतियोगिता परिणाम :-*
- *पोस्टर प्रतियोगिता में -* मूमल शक्तावत प्रथम, कृतिका प्रजापत द्वितीय, दिव्या प्रजापत तृतीय
- *रंगोली प्रतियोगिता में -* नृत्या पाटीदार प्रथम, योगिता रावत द्वितीय, पुष्कर रावत तृतीय
- *निबंध प्रतियोगिता में -* दिव्या चपलोत प्रथम, हर्षिता सुथार द्वितीय, दिशा वैष्णव तृतीय
निर्णायक के रूप में उप प्राचार्य देवेंद्र सिंह शक्तावत, व्याख्याता राधेश्याम शर्मा, भंवरलाल मेघवाल, राजेंद्र वैष्णव, जानकीलाल तेली, अंजली महावर और विक्रम सिंह रहे।
प्रधानाचार्य डॉ. हीरालाल लुहार ने समस्त प्रतिभागियों को बधाई देते हुए साक्षरता का महत्व बताया। प्रभारी भंवरलाल मेघवाल और प्रतियोगिता संयोजक अंजली महावर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

إرسال تعليق