विराटनगर( जिला कोटपूतली बहरोड)
रिपोर्टर -मामराज मीणा
विश्वकर्मा दिवस के मौके पर कोटपूतली के रघुनाथपुरा में अखिल भारतीय श्रम गौरव महासभा का जिला कोटपूतली बहरोड का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष जिला कोटपूतली बहरोड रोड के पद की महावीर प्रसाद जांगिड़ ने तथा संपत लाल जांगिड़ ने राष्ट्रीय सलाहकार के पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में
अखिल भारतीय श्रम गौरव महासभा में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद जांगिड़ एवं राष्ट्रीय सलाहकार सम्पत लाल जांगिड़ ने ली पद व गोपनीयता की शपथ।
विश्वकर्मा दिवस के मौके पर कोटपूतली के रघुनाथपुरा में अखिल भारतीय श्रम गौरव महासभा का जिला कोटपूतली बहरोड का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया ।इस मौके पर नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष जिला कोटपूतली बहरोड रोड के पद की महावीर प्रसाद जांगिड़ ने तथा संपत लाल जांगिड़ ने राष्ट्रीय सलाहकार के पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश बैराठी ने इस मौके पर युवाओं से नौकरी मांगने की बजाय नौकरी देने वाला बनने के लिए आग्रह किया । बैराठी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि विधानसभा की 200 कुर्सियां तथा लोकसभा की 543कुर्सियां हमने बनाई किंतु दुर्भाग्य है, आज इन कुर्सियों पर हमारा एक भी समाज बंधु नहीं बैठा है ।
उन्होंने चेतावनी दी कि जिस तरह पांडवों ने अपने पांच गांव मांगे थे किंतु नहीं देने पर जो महाभारत हुआ था उसी तरह विश्वकर्मा समाज पांच काम मांगता है ,यदि नहीं दिए तो आने वाले विधानसभा चुनाव 2028 में तथा लोकसभा चुनाव 2029 में राजनीतिक महाभारत होगा उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को चेतावनी दी कि यदि इस बार समाज को विधानसभा में 10 तथा लोकसभा में 20 टिकट नहीं दिए तो 2028 में तथा2019 में भीषण राजनीतिक महासंग्राम होगा और विश्वकर्मा समाज किसी भी कीमत पर अपना हक लेकर रहेगा ।उन्होंने कहा की विधानसभा में और लोकसभा में विश्वकर्मा समाज के लिए ताले लगा रखे हैं यदि विश्वकर्मा समाज के लिए ताले नहीं खोले गए तो अबकी बार विश्वकर्मा समाज ताला तोड़कर, दरवाजे तोड़कर, खिड़कियां तोड़कर और रोशनदान भी तोड़कर किसी भी कीमत पर विधानसभा में प्रवेश करेगा। बैराठी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज को जागरुक करते हुए गरीबों एवं जरूरतमंदों की मदद करना तथा अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का हाथ पकड़ कर आगे लाना है इस अवसर पर जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजा राम मील ने कहा की विश्वकर्मा समाज बहुत ही बुद्धिमान समाज है और जन्म जात इंजीनियर है। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री उर्मिला योगी ने कहा कि विश्वकर्मा समाज जन्म से लेकर मरने तक जरूरतकी चीजों का निर्माण करता हैं। युवाओं के प्रेरणा स्रोत एवं उद्योगपति रोहित कुमार ने युवाओं को बिजनेस के टिप्स दिए । बनवारी लाल मेहरा वरिष्ठ समाजसेवी ने संस्था के द्वारा किए जा रहे गरीबों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि रेखा सोनी ने युवाओं से आगे आकर समाज सेवा करने का आव्हान किया कार्यक्रम में मुंबई हॉस्पिटल जयपुर से कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर सौम्यता सोमेंद्र शर्मा ने अपने विचार रखें तथा दिल की बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उनके बचाए के उपाय भी बताए। राष्ट्रीय वरिष्ठ सलाहकार मुरारी लाल जांगिड़ ने बताया कि ईसा मसीह भी बढ़ईसमाज से ही आते हैं।
संस्था के उप प्रधान लल्लू लाल जांगिड़ सेदरिया ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को संस्था से जुड़ने का अनुरोध किया। राष्ट्रीय महामंत्री गणेश डूंगरी ने बताया कि संस्था शीघ्र ही राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान प्रारंभ करेगी। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद जांगिड़ एवं संपत लाल जांगिड़ राष्ट्रीय सलाहकारने समाज बंधुओ का आभार करते हुए कहा कि वह समाज के हर व्यक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान महादेव यादव, डॉक्टर अभय सिंह ,डॉक्टर देवेंद्र शर्मा, सीताराम टटेरा, मीडिया प्रभारी रामचंद्र जांगिड़, मनीष जांगिड़ राष्ट्रीय प्रवक्ता, कजोड़ मल जांगिड़ जिला अध्यक्ष टोंक ,गिरधारी लाल जांगिड़ कोटपूतली, महेंद्र जांगिड़ जिला संयोजक ,मुकेश जांगिड़ तहसील अध्यक्ष पावटा ,लालचंद जांगिड़ तहसील अध्यक्ष बैराठ, देवदत्त जांगिड़ कोटपूतली, दामोदर जांगिड़ शाहपुरा, प्रदीप जांगिड़ बिजली बोर्ड, भागीरथ जांगिड़ आतेला राधेश्याम जांगिड़ पावटा, चौथमल जांगिड़ तहसील अध्यक्ष पावटा, भागीरथ मांजुकोट, सत्य प्रकाश जांगिड़, जगत राम जांगिड़ भैंसलाना, बाबूलाल जांगिड़ तहसील अध्यक्ष बैराठ,मुकेश जांगिड़ रामपुरा, कन्हैयालाल जांगिड़ पंडितपुरा , भागीरथ जांगिड़ फतेहपुरा, रामजीलाल जांगिड़ पूर्व तहसील अध्यक्ष कोटपूतली,अजय जांगिड़ पूर्व जिला अध्यक्ष कोटपूतली, सुरेश जांगिड़ सांगडेड़ा, धर्मपाल जांगिड़ पूर्व अध्यक्ष कोटपूतली,रामनिवास जांगिड़ बड़ा वास , रामकुमार पूर्व तहसील अध्यक्ष पावटा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।भोजन करने के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।
Post a Comment