जिला चित्तौड़गढ़
तहसील निंबाहेड़ा
रिपोर्टर पप्पु देतवाल
संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मण भाम्बी ने बताया कि मारवाड़ी भाम्बी समाज सेवा संस्थान निम्बाहेड़ा के तत्वाधान जन जन के आराध्य देव श्री बाबा रामदेव जी की जन्मजयंती के शुभवसर पर आज मारवाड़ी भाम्बी समाज सेवा संस्थान द्वारा भव्य भजन संध्या एवं "नेजा" शोभायात्रा जेके कॉलोनी में होता हुआ, कल्याण चोक, विवेकानंद सर्कल,राजेंद्र ज्ञानसुरी मंदिर, खेजड़ा वाले भैरु जी , पोस्टऑफिस,विभिन्न मार्गों होते हुए बाबा रामदेव मंदिर बस स्टैंड तक निकाली गई। इसी कर्म में समाज के बुजुर्ग दुर्गाराम,सोहन बारूपाल, ढंगलाराम जोया,चम्पालाल चौहान,पेमाराम भाटी, भीखाराम सापेला,चुन्नीलाल भाटी,अन्नाराम, सूखाराम परिहार, हिराराम दया, के सानिध्य में महेंद्र पन्नूसा, महेन्द्र बामनिया,मनोहर भाम्बी,सुरेश जोया,मानक भाम्बी,अशोक सापेला, दूदाराम,किशन कटारिया,महेंद्र दया,प्रहलाद,कैलाश भाम्बी,दिनेश दादालिया,ओम दादालिया,सतीश, भरत पप्पसा,विकाश, रामजी,चंदन, लक्की ,हरीश भाटी ,सुनील चौहान,कैलाश जलवाणियां ,पूरन, अरविन्द परिहारियां,नितिन,आदि युवा के साथ ही महिला शक्ति ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें भगवती देवी, कांता, जमना देवी, अर्चना,पुष्पा बामनिया, प्रमिला,जसोदा,प्यारी तीजादेवी,लीला सापेला की अगुवाई में कई महिलाएं नृत्य करती हुई धार्मिक भक्ति के साथ जोरशोर से हर्षौल्लास के साथ जुलूस में हिस्सा लिया। शोभायात्रा का विभिन्न मार्गों पर नगरवासियों द्वारा माल्यार्पण कर,पुष्पवर्षा की गई नगरवासियों द्वारा फल ,आइस्क्रीम, फ्रूटी, पेयपदार्थ, खिचड़ी आदि के साथ स्वागत कर धर्मलाभ लिया।अंत में संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मण भाम्बी द्वारा शांतिपूर्ण निकली शोभायात्रा के लिए सभी आये हुए सभी समाजजन का धन्यवाद ओर आभार दिया गया।

Post a Comment