चित्तौडगढ
रिपोर्ट-प्रवीण दवे
पूर्व सरपंच ठाकुर साहब रामसिंह चौहान को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई
बैंड-बाजे और रामधुन के साथ निकली अंतिम यात्रा, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता एवं पूर्व सरपंच ठाकुर साहब रामसिंह चौहान की अंतिम शव यात्रा मंगलवार को उनके रावले से निकाली गई। सुबह करीब 11:15 बजे बैंड-बाजे और रामधुन के साथ शुरू हुई अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए श्मशान घाट पहुंची, जहां अंतिम संस्कार किया गया।
चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता, पूर्व सरपंच एवं ठाकुर साहब रामसिंह चौहान की अंतिम शव यात्रा में हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ा।
मंगलवार सुबह करीब 11:15 बजे उनके रावले से बैंड-बाजे और रामधुन की धुन के साथ अंतिम शव यात्रा प्रारंभ हुई। अंतिम यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्मशान घाट पहुंची।
बताया गया कि अंतिम शव यात्रा में करीब तीन से चार हजार लोग शामिल हुए और नम आंखों से ठाकुर साहब रामसिंह चौहान को अंतिम विदाई दी।
अंतिम यात्रा में राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री एवं बड़ी सादड़ी विधायक गौतम दक, पूर्व मंत्री चंद्र कृपलानी, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, पूर्व विधायक अशोक, पूर्व विधायक ललित जी ओसवाल नवलखा, पूर्व विधायक एवं भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व जिला प्रमुख भेरू सिंह चौहान, गब्बर सिंह, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह, भोपालसागर प्रधान हेमेन्द्र सिंह राणावत, पूर्व प्रधान भगवतीलाल हिंगड़, नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ईणानी, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह शक्तावत, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवदयाल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चंडालिया, पूर्व जिला प्रमुख मिठ्ठूलाल जाट और सांवलिया मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
अंतिम यात्रा में विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों के साथ भाजपा और कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
ठाकुर साहब रामसिंह चौहान की अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
إرسال تعليق