भारत विकास परिषद ने ‘भारत को जानो’ लिखित परीक्षा की आयोजित




राजगढ़( अलवर)

 भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ द्वारा ‘भारत को जानो’ लिखित परीक्षा का आयोजन राजगढ़ के तीन परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा में राजगढ़ के चार विद्यालयों के लगभग 570 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत के इतिहास, संस्कृति, महापुरुषों, परंपराओं एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति ज्ञान और जागरूकता बढ़ाना है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा विद्यालयों ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विद्यालयों, परीक्षकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post