भुसावर: गणेश चतुर्थी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आचार संहिता और चुनाव नतीजों के बीच सादगी से संपन्न हुए आयोजन


लोकेशन- भुसावर 

 संवाददाता- परमसुख सैनी 


भुसावर। सिद्ध विनायक भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव यानी गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर आज भुसावर क्षेत्र के गणेश मंदिरों में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तड़के से ही मंदिरों में भगवान श्री गणेश के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। हालांकि, इस बार पर्व पर आचार संहिता का असर साफ दिखाई दिया।

क्षेत्र में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने और आज ही वार्ड मेंबरों (पार्षदों) के चुनाव परिणाम आने के कारण सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर मंदिरों में विशेष झांकियां नहीं सजाई गईं। प्रशासन और मंदिर समितियों ने सुरक्षा कारणों से एक जगह अत्यधिक भीड़ जमा न होने देने का निर्णय लिया, ताकि आचार संहिता के नियमों का पूर्ण पालन हो सके।

चुनाव नतीजों के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हुड़दंग को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नज़र आया। मंदिरों के आसपास और संवेदनशील इलाकों में पुलिस के जवान तैनात रहे, जिन्होंने यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन संभाला। पुलिस की चौकसी के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण माहौल में भगवान गणेश के दर्शन कर मन्नतें मांगी और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post