*रिपोर्टर - प्रहलाद जणवा*
_गणेश विसर्जन - प्रतापगढ़ / बम्बोरी_
प्रतापगढ़। शहर के बम्बोरी गंगेश्वर गेट मोहल्ला में स्थापित गणेश जी का आज बाड़ी में धूमधाम से विसर्जन किया गया।
मोहल्ला वासियों द्वारा गणेश जी को DJ जुलूस के साथ बाड़ी मानसरोवर ले जाया गया। वहां विधि-विधान से आरती कर 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर बम्बोरी गंगेष उत्सव समिति के आयोजन कमलेश भराड़िया सहित मोहल्ले के कई लोग मौजूद रहे।
भक्तों ने अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ बप्पा को विदाई दी।

إرسال تعليق