*सिंगरौली में RTO के ऑपरेशन प्रहार का असर, दो वाहन जब्त; संयुक्त कार्रवाई में प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पर विशेष कार्रवाई*



सिंगरौली। जिला कलेक्टर गौरव बेनल के निर्देश एवं जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मालवाहक एवं यात्री वाहनों की सघन जांच जारी है। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कार्रवाई के दौरान वाहन क्रमांक RJ14 GQ 3498 एवं BR02 GD 7542 में अनियमितताएं पाए जाने पर दोनों वाहनों को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना मोरवा में खड़ा कराया गया।


*संयुक्त अभियान में ताबड़तोड़ कार्रवाई*


*खनिज, राजस्व एवं परिवहन विभाग के संयुक्त अभियान* के तहत प्रदूषण मानकों का उल्लंघन कर संचालित मालवाहक कोयला एवं फ्लाई ऐश (राखड़) वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर शासकीय राजस्व एकत्रित किया गया है।


*सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष पहल*


अतिवृष्टि एवं कम दृश्यता को देखते हुए RTO चेक पॉइंट सिंगरौली द्वारा मालवाहक एवं यात्री वाहनों पर व्यापक रूप से रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। समाजसेवियों के सहयोग से सड़क किनारे मौजूद आवारा पशुओं पर भी रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, जिससे रात्रि एवं कम दृश्यता में उनकी पहचान हो सके तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिले।


परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से नशे से दूर रहने, बारिश में नियंत्रित गति से वाहन चलाने तथा सड़क पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।


*शासकीय कार्य में बाधा पर होगी वैधानिक कार्रवाई*


विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई के दौरान अनावश्यक विवाद, अनर्गल वीडियो, ब्लैकमेलिंग, शासकीय कार्य में बाधा अथवा कर्मचारियों से अभद्रता स्वीकार नहीं की जाएगी। ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई एवं आवश्यकता पड़ने पर FIR दर्ज कराई जाएगी।


*सितम्बर माह में आज दिनांक तक ₹11.48 लाख शासकीय राजस्व एकत्रित*


परिवहन विभाग द्वारा सितम्बर माह के आज दिनांक तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से कुल ₹11,48,000/- (ग्यारह लाख अड़तालीस हजार रुपये) का शासकीय राजस्व एकत्रित किया गया है।


विभाग ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन प्रहार, जीरो टॉलरेंस एवं सड़क सुरक्षा अभियान निरंतर जारी रहेगा।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم