चित्तौडगढ
रिपोर्ट-प्रवीण दवे
स्थान: पुलिस अधीक्षक निवास, चित्तौड़गढ़
पुलिस अधीक्षक: श्री धर्मेंद्र सिंह यादव
चित्तौड़गढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह यादव के निवास पर उस वक्त हलचल मच गई, जब करीब 5 फीट लंबा रैट स्नेक (धामन) दिखाई दिया।
सांप दिखाई देने की सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम द्वारा चित्तौड़गढ़ वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष मनीष तिवारी को दी गई। सूचना मिलते ही समिति की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची।
रेस्क्यू ऑपरेशन को मुबारिक खान और पीयूष कांबले ने बेहद सावधानी और अनुभव के साथ अंजाम दिया। कुछ ही देर में करीब 5 फीट लंबे सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।
यह रैट स्नेक गैर-विषैला होता है और खेतों व आसपास चूहों की संख्या नियंत्रित करने में प्रकृति का महत्वपूर्ण प्रहरी माना जाता है।
रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित प्राकृतिक क्षेत्र में ले जाकर सफलतापूर्वक रिलीज कर दिया गया।
चित्तौड़गढ़ वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की अपील:
सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं, उसे नुकसान न पहुंचाएं और खुद पकड़ने की कोशिश न करें। तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
SP निवास से सुरक्षित रेस्क्यू… और फिर प्रकृति की गोद में वापसी!
إرسال تعليق