मेजर दलपत सिंह के 108वें बलिदान दिवस पर 49 यूनिट रक्तदान किया गया।

 



अलवर(अनिल कुमार गुप्ता)

 हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस के अवसर पर रविवार को अलवर के एक निजी होटल में रावणा राजपूत समाज के बैनर तले श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।  साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समाज बंधुओं ने 49 यूनिट रक्तदान किया।

बैठक में अलवर, दौसा, करौली, भरतपुर, डीग सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाजबंधु शामिल हुए। इस दौरान समाज के उत्थान, संगठन को मजबूत करने और समाज सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन के विस्तार को लेकर सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।

इसमें अलवर जिला अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह चौहान, युवा जिला अध्यक्ष पद पर रविंद्र सिंह, करौली जिला अध्यक्ष पद पर तेजेंद्र सिंह जादौन तथा अलवर शहर अध्यक्ष पद पर प्रताप सिंह को चुना गया।

बैठक में समाज सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। 


इस अवसर पर मानसिंह राजावत, मनोज सिंह पाड़ा, तेजसिंह, नारायण सिंह चिमरावली, सतवीर सिंह राघव, तेजेंद्र सिंह करौली, नरेंद्र सिंह गंगापुर सिटी, राजेंद्र सिंह दौसा, अरुण सिंह महुआ, रविंद्र सिंह थानाराजाजी, धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में रावणा राजपूत समाज के लोग मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post