*112 बार रक्तदान कर चुके मुकेश ने बचाई मरीज की जान, SDP के लिए भटक रहा था परिवार*

*रिपोर्टर - प्रहलाद जणवा*




*उदयपुर।* शहर की सेवा उदयपुर संस्था के रक्तवीर ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है।


महाराणा भूपाल चिकित्सालय उदयपुर में भर्ती डेंगू पीड़ित नितिन शर्मा को SDP की सख्त जरूरत थी। परिवार व्यवस्था के लिए भटक रहा था, लेकिन कहीं SDP नहीं मिल पा रहा था। मरीज की हालत बिगड़ती देख परिवार ने सेवा उदयपुर संस्था से संपर्क किया।


सूचना मिलते ही संस्था ने अपने रक्तवीर मुकेश शर्मा से बात की। सूचना पर मुकेश शर्मा तुरंत एमबी अस्पताल पहुंचे और SDP डोनेट कर मरीज की जान बचाई।


*मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं - मुकेश शर्मा*


मुकेश शर्मा अब तक 112 बार रक्तदान कर चुके हैं, जिनमें 48 बार सामान्य रक्तदान और 54 बार SDP डोनेशन शामिल है। मुकेश ने कहा - मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है, सेवा उदयपुर हमेशा लोगों के साथ खड़ी है।


सेवा उदयपुर के प्रहलाद जणवा ने बताया कि मुकेश शर्मा ने मात्र 16 दिन में दूसरी बार SDP डोनेशन किया है। इससे पहले उन्होंने देवगढ़ निवासी सक्षम महेश्वरी के बच्चे के लिए शांति लाल अस्पताल में भर्ती बच्चे को SDP डोनेट किया था।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post