जिला गौ सेवा समिति ने राज्य सरकार को ज्ञापन सौपा


 राजसमंद 

गौशालाओं के लंबित अनुदान जारी करने एवं अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग 

 राजसमंद 

राजस्थान गौ सेवा समिति, जिला राजसमन्द के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्ट्री कार्यालय पहुँचकर अति जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा | जिला अध्यक्ष जेठूसिंह राजपुरोहित ने बताया की प्रदेश की गौशालाओं में गौवंश के अनुदान एवं अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार से बार बार मिलकर  निवेदन किया गया है लेकिन फिर भी सरकार की और से कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं किये जाने को लेकर गौभक्तों में बहुत आक्रोश है | इसी क्रम में आगामी 9 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी जयपुर में गौ अधिकार हुंकार सभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे प्रदेश की समस्त गौशालाओं संचालकों सहित गौभक्त एवं प्रमुख संत सम्मिलित होंगे | जिलाध्यक्ष ने बताया की इस वर्ष वर्षा की भारी कमी को देखते हुवे गौवंश हेतु हरा चारा उपलब्ध करवाना दूभर हो रहा है ऐसे में अनुदान में हो रही देरी गौशालाओं पर बहुत भारी पड़ रही है | परन्तु सरकार द्वारा लम्बे समय से अनुदान जारी नहीं किया गया है | अतः आज सभी जिला मुख्यालयों पर गौसेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से सरकार को एक बार पुनः सूचित किया गया है की समस्याओं के त्वरित समाधान नहीं होने की स्थिति में सभी गौभक्त आन्दोलन की राह पर उतरने को विवश हो जायेंगे |

ज्ञापन के दौरान जिला सचिव सुशील बडाला, संरक्षक रामसहाय विजयवर्गीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीभगवान बंग, सहसचिव जितेन्द्र लड्ढा, तेजराम कुमावत, सरदारगढ़ तहसील अध्यक्ष भभूत सिंह कितावत एवं अन्य गौभक्त उपस्थित रहे |

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post