ग्राम पंचायत सादी में समाजसेवी इंद्रा देवी जाट की पहल, ग्रामीणों को मिली 24 घंटे निःशुल्क एंबुलेंस सेवा

 

गंगरार। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सादी में ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी इंद्रा देवी जाट, पत्नी बंशीलाल जाट की ओर से ग्राम पंचायत के समस्त गांवों के लिए 24 घंटे निःशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। इस पहल के तहत रविवार रात को ग्रामीणों की सुविधा के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई।


समाजसेवी बंशीलाल जाट ने बताया कि ग्राम पंचायत सादी से उपखंड मुख्यालय तक मरीजों को लाने-ले जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना चुनौतीपूर्ण हो जाता था।


ग्रामीणों की इस समस्या और उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए इंद्रा देवी जाट की ओर से ग्राम पंचायत सादी के सभी गांवों के लिए 24 घंटे निःशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू करने की पहल की गई। इस सेवा से जरूरतमंद मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी और ग्रामीणों को राहत मिलेगी।


इस अवसर पर ग्रामीणजन उपस्थित रहे और समाजसेवी परिवार की इस पहल की सराहना की।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post