शरद पूर्णिमा पर मंशापूर्ण महादेव को चढ़ाया एक क्विंटल साबूदाने की खीर का भोग।

 


चिकारड़ा। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर पंचवटी मोहल्ले पुरानी बैंक गली में स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान मंशापूर्ण महादेव को एक क्विंटल साबूदाने की खीर का भोग अर्पित किया गया।इस अवसर पर भगवान महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक परंपरा के अनुसार शरद पूर्णिमा पर भगवान को भोग अर्पित करने का विशेष महत्व माना जाता है। आयोजन से पंचवटी मोहल्ले का माहौल भक्तिमय हो गया। कस्बे सहित आसपास के अंचल में शरद पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जिसे मध्यरात्रि भगवान को भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। रात नौ बजे से मंदिरों में चांदनी के बीच खीर बनाने का क्रम शुरू हुआ, जो रात बारह बजे तक चला। करीब तीन घंटे की साधना से तैयार महाप्रसाद को रात्रि ठीक बारह बजे विधि-विधान से भगवान को अर्पित किया गया। इसके बाद महाआरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण व मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे। आरती के उपरांत जैसे ही प्रसाद वितरण शुरू हुआ, मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भक्तिभाव से भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की और परंपरा के अनुसार प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान संपूर्ण मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post