अलवर (अनिल कुमार गुप्ता)
लुपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन, अलवर द्वारा शुक्रवार को संस्था का 39वां स्थापना दिवस समारोह, गांधी जयंती एवं राजगढ़ कृषक समृद्धि प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा स्थापित मस्टर्ड ऑयल मिल का उद्घाटन ग्राम ढ़िगावडा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुपिन सीएसआर की हेड तुषारा शंकर, विशिष्ट अतिथि संस्था के डिप्टी जनरल मैनेजर योगेश राउत एवं कृषि विभाग के सहायक कृषि उपनिदेशक गोकरण मीना रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा डा0 देशबंधु गुप्ता व महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मस्टर्ड ऑयल मिल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के स्टेट हेड अनिल गुप्ता ने बताया कि लुपिन फाउंडेशन की स्थापना
वर्ष 1988 में हुई थी। संस्था विगत 39 वर्षों से ग्रामीण विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।
तथा वर्तमान में विभिन्न राज्यों में आजीविका विकास, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक विकास के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि अलवर जिले में किसानों की आजीविका को सशक्त बनाने के लिए कृषि आधारित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। संस्था का लक्ष्य विभिन्न प्रशिक्षणों एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से किसानों की आय में 25 प्रतिशत तक सतत वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि कृषक उत्पादक संगठन ग्रामीण विकास एवं किसानों की सामूहिक आर्थिक उन्नति का महत्वपूर्ण माध्यम है।
लुपिन फाउंडेशन की सीएसआर हेड तुषारा शंकर ने अपने
कृषि विभाग के सहायक कृषि उपनिदेशक गोकरण मीना ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए किसानों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
संस्था के डिप्टी जनरल मैनेजर योगेश राउत ने लुपिन फाउंडेशन द्वारा चलाए जाने कार्यक्रमों की सराहना की।
इस अवसर पर राजगढ़ एवं मालाखेड़ा ब्लॉक के 300 से अधिक प्रगतिशील महिला एवं पुरुष किसानों, स्वास्थ्य एवं एबल परियोजना से जुड़े कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एबल एवं स्वास्थ्य परियोजना के समस्त स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया। इस समारोह में विभिन्न कम्पनीयों द्वारा कुषि प्रदर्शनी लगाई गई मंच संचालन भगवान सहाय शर्मा द्वारा किया गया।
Post a Comment