विजय स्तंभ पर श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

.


विकसित भारत जन सेवा अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत आयोजित हुआ स्वच्छता श्रमदान एवं शपथ कार्यक्रम*


चित्तौड़गढ़, 1 अक्टूबर। विकसित भारत जन सेवा अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा गुरुवार को ऐतिहासिक विजय स्तंभ, चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर स्वच्छता श्रमदान एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।


 कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पुरातत्व विभाग, हिंदुस्तान जिंक, स्काउट-गाइड, कॉलेज एवं स्कूल के विद्यार्थी, सफाई मित्र, MSRGY टीम तथा नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं स्वयंसेवक शामिल हुए।



इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, सार्वजनिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरा इधर-उधर नहीं डालने तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।



इसके बाद प्रतिभागियों ने विजय स्तंभ एवं आसपास के परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया। श्रमदान के माध्यम से ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और इनके संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।



नगर परिषद की ओर से कार्यक्रम में सहभागी सभी विभागों, संस्थाओं, विद्यार्थियों, सफाई मित्रों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही स्वच्छ एवं सुंदर चित्तौड़गढ़ के निर्माण के लिए आमजन से स्वच्छता अभियानों में निरंतर सहभागिता निभाने की अपील की गई।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم