बिना लाइसेंस व फायर सैप्टी पटाखों कारोबार और अतिक्रमण पर चलेगा कार्रवाई का डंडा

 

लोकेशन -लवाण 


रिपोर्ट -लक्षमण सिंह 



त्योहार पर शांति भंग करने वालों पर पुलिस की नजर, अवैध शराब व तेज रफ्तार वाहनों पर भी होगी सख्ती


लवाण:

 दीपावली सहित आगामी पांच दिवसीय त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। बाजार में अव्यवस्था फैलाने वालों, बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों और दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रास्ता बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


बैठक में थाना प्रभारी ने व्यापारियों से त्योहार को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाजार में दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण करने तथा यातायात बाधित करने की स्थिति में पालिका और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगा। व्यापारियों से प्रतिष्ठानों के आसपास व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को आवागमन में परेशानी नहीं होने देने का आह्वान किया गया।


अवैध शराब और तेज रफ्तार वाहनों पर रहेगी नजर


थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार के दौरान अवैध शराब की बिक्री, ओवरलोड वाहनों के संचालन और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। बाजार में चार पहिया वाहनों के प्रवेश और अनियंत्रित आवाजाही से होने वाली परेशानी को देखते हुए ऐसे वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य बाजार में यातायात सुचारू रखना और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।


अपराधियों की सूचना दें, पहचान रहेगी गोपनीय

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post