विश्व खाद्य दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित


राजगढ (अलवर)अनिल कुमार गुप्ता

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के मासिक एक्शन प्लान के अनुसार अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजगढ़ डॉ लेखपाल शर्मा के मार्गदर्शन में पी.एल.वी. शिवकांत शर्मा ने महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बल्लूपूरा पुराना राजगढ़ में विश्व खाद्य दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिवकांत शर्मा ने बताया कि विश्व खाद्य दिवस हर साल 16 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भुखमरी मिटाना, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और सभी को पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना है। रोटी सिर्फ भोजन नहीं, जीने का अधिकार है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 - गरीब व जरूरतमंद परिवारों को सस्ते दाम पर अनाज का कानूनी अधिकार, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पात्र परिवारों को प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त निःशुल्क अनाज, जिससे 80 करोड़ लोगों को लाभ, पोषण का सही अर्थ- पेट भरना नहीं, बल्कि दाल, हरी सब्जी, मोटा अनाज (मिलेट्स - ज्वार, बाजरा, रागी) का सेवन, जंक फूड से पेट भरता है, ताकत नहीं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व जननी सुरक्षा योजना - गर्भवती महिला पोषण के लिए, खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 (FSSAI) - मिलावटी व असुरक्षित भोजन जहर है, इसके विरुद्ध शिकायत करना उपभोक्ता का अधिकार है। विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 12 के तहत खाद्य सुरक्षा से वंचित बीपीएल, महिला, बालक आदि को निःशुल्क विधिक सहायता का अधिकार। नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 व DLSA अलवर से संपर्क की जानकारी एवं भूख मुक्त भारत, कुपोषण मुक्त भारत  के संकल्प की अपील।

इस अवसर पर विधालय के 40 विधार्थियो सहित अध्यापक उपस्थित थे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post