तेज हवाओं व बूंदाबांदी से पंडित दीनदयाल स्टेडियम में धराशायी हुआ रावण का पुतला, बिजली का पोल भी टूटा

 

चित्तौडगढ से प्रवीण दवे की रिपोर्ट 

कपासन में मौसम ने ली करवट 

कपासन, 20 अक्टूबर।* कपासन में सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी ने देखते ही देखते बरसात का रूप ले लिया।


हवाओं का असर विजयदशमी की तैयारियों पर भी पड़ा। नगर पालिका द्वारा पंडित दीनदयाल स्टेडियम में विजयदशमी पर दहन के लिए लगाए गए रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों में से रावण का विशाल पुतला तेज हवा के कारण धराशायी हो गया, जबकि कुंभकरण और मेघनाद के पुतले भी अपनी जगह से हिल गए।

घटना के बाद नगर पालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगर पालिका कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और आमजन मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को दोबारा सीधा कर खड़ा किया गया।

इधर तेज हवाओं के चलते एक जगह बिजली का पोल भी टूट गया, जिससे क्षेत्र में कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही।

नगर पालिका प्रशासन विजयदशमी की तैयारियों में जुटा हुआ है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post