रामद्वारा से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा पथ संचलन, विभिन्न मोहल्लों में हुआ भ्रमण

 



गंगरार। 101वें स्थापना वर्ष के अवसर पर गंगरार में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का शुभारंभ रामद्वारा से हुआ। यहां से स्वयंसेवक अनुशासित तरीके से कदमताल करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे।


पथ संचलन रामद्वारा से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, माली मोहल्ला, माहेश्वरी मोहल्ला, रामदेव कॉलोनी और धोबी मोहल्ला सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला।इस संचलन पर जगह जगह लोगो द्वारा पुष्प वर्षा कर भारत माता की जय के जयकारे लगाते दिखाई दिए।इसके बाद पथ संचलन पुनः रामद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ।जहाँ पर शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ जिसमे अनेक वक्ताओ द्वारा उद्बोधन प्रस्तुत किया गया।


101वें स्थापना वर्ष के अवसर पर निकले इस पथ संचलन के दौरान नगर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। पथ संचलन के माध्यम से अनुशासन, संगठन और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post