राजगढ़ (अलवर)
वास्तविक जागृति तभी आती है, जब मनुष्य हर पल परमात्मा की उपस्थिति का एहसास करते हुए आध्यात्मिकता को अपने जीवन में धारण करता है।” ये प्रेरणादायी उद्गार सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के प्रथम दिवस ‘मानवता के नाम संदेश’ में व्यक्त किए।
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित इस चार दिवसीय संत समागम का शुभारंभ परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित की पावन छत्रछाया में श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भक्त सम्मिलित होकर सतगुरु के दिव्य दर्शन एवं पावन संदेशों का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
मधु निरंकारी और संत समागम स्थल पर सेवा कर रहे सेवादार मनोहर लाल ने बताया की इस अवसर पर राजगढ़ और अलवर से गए श्रद्धालु भाई बहनों ने समागम में सम्मिलित होकर सतगुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया
सतगुरु माता एवं निरंकारी राज पिता के पावन सानिध्य को पाकर श्रद्धालु भक्त भावविभोर हो उठे। दिव्य युगल ने अपने स्नेहपूर्ण आशीर्वाद से सभी को निहाल किया समस्त वातावरण प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिक आनंद से सराबोर रहा
समागम स्थल पर सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज कास्वागत संत निरंकारी मंडल के जनरल सेक्रेटरी सुखदेव सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मंडल की प्रधान श्रीमती राजकुमारी ने पुष्प हार अर्पित कर किया, वही निरंकारी राज पिता रमितजी का अभिनंदन एस. एल. गर्ग ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा एच. एस.चावला ने पुष्पहार पहनकर किया
तत्पश्चात सतगुरु माताजी एवं निरंकारी राजपिता रमित को पुष्पों से सुसज्जित खुली पालकी में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा के रूप में समागम पंडाल के मध्य से मुख्य मंच तक ले जाया गया
संत समागम के प्रथम दिवस ‘मानवता के नाम संदेश’ में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने फरमाया कि देश-विदेश से संत-महापुरुषों के एकत्रित होने का मूल उद्देश्य मानव मन में आध्यात्मिक जागृति बनाए रखना है, ताकि जीवन के प्रत्येक पल को पूर्ण चेतना एवं परमात्मा के एहसास के साथ जिया जा सके।
सतगुरु माता ने समझाया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, परिवार, समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए एक जागरूक वैश्विक नागरिक बनना चाहिए।
सतगुरु माता ने आगे फरमाया कि वास्तविक आध्यात्मिक जागृति केवल विचारों या दिखावे तक सीमित नहीं होती, बल्कि हमारे व्यवहार, आचरण और सामाजिक कर्तव्यों में भी प्रकट होनी चाहिए। यह जागृति किसी एक क्षण या अवसर की बात नहीं, बल्कि जीवनभर बनाए रखने वाला भाव है। परिस्थितियाँ कैसी भी हों, परमात्मा की रज़ा को स्वीकार करते हुए प्रत्येक पल को उसके प्रसाद के रूप में प्रसन्नता, संतोष और कृतज्ञता के साथ जीना ही सच्ची आध्यात्मिकता है


Post a Comment