आयुक्त अविचल चतुर्वेदी खाद्य सुरक्षा एवं औषधी नियंत्रण, जयपुर एवं श्रीमान जिला कलक्टर, अलवर श्रीमती आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ. योगेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिलें में दीपावली के त्योहार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा अलवर शहर के केडलगंज के क्षेत्र में किरणा की विभिन्न दुकानों पर नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई जिसके तहत किराना व्यापारी मातेश्वरी ट्रेडिंग कंपनी भटियारों की गली अलवर से एक काजू का एवं एक बादाम का नमूना जांच हेतु लिया गया, ड्राई फ्रूट के थोक विक्रेता पी पी ट्रेडर्स केड़लगंज आटा वाली गली अलवर से एक अखरोट का एवं एक पिस्ता का नमूना जांच हेतु लिया गया, भटियारों की गली स्थित अशोक जनरल स्टोर से एक अखरोट का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया, केड़लगंज टाउन हॉल के पास स्थित दीपक एंड ब्रदर्स किरणा की दुकान से नकली सरस घी की बिक्री की शिकायत पर सरस घी का नमूना जांच हेतु लिया गया उक्त घी विक्रेता ने अपनी दुकान के ऊपर बने एक कमरे में तीन कार्टून में छुपा कर रखा हुआ था उक्त विक्रेता की दुकान में बहुत अधिक मात्रा में गंदगी पाई गई एवं करीब 100 किलोग्राम मसाले चाय शरबत आदि खाद्य पदार्थ अवधि पर पाए गए जिन्हें मौके से नष्ट कराया गया इसके अलावा घी के तीन पीपे जिम 45 किलो घी था काफी पुराने एवं अवधि पार थे जिन पर जंग लगी हुई थी उनको भी मौके से हटवा कर नष्ट करवाया गया, उक्त दुकान के संचालक को साफ सफाई सही नहीं पाए जाने पर एवं भारी मात्रा में गंदगी पाए जाने पर नोटिस देकर लाइसेंस को सस्पेंड कराए जाने की कार्रवाई की जावेगी
खंडेलवाल मिष्ठान भंडार कुंड मोहल्ला राजगढ़ से कलाकंद का एवं एक मावा का नमूना जांच हेतु लिया गया, श्री गणेश रसगुल्ला भंडार राजगढ़ से रसगुल्ला का नमूना, श्री बालाजी ट्रेडर्स राजगढ़ से काजू का एवं बादाम का नमूना, शिव कृपा मिष्ठान भंडार राजगढ़ से कलाकंद का नमूना एवं अशोक मिष्ठान भंडार राजगढ़ से बर्फी का नमूना, पूनम चंद ट्रेडर्स राजगढ़ से रिफाइंड सोयाबीन तेल स्कूटर का नमूना जांच हेतु लिया गया
उक्त सभी के विरुद्ध प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जावेगी।कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय सिंह यादव, केशव कुमार गोयल, विश्व बंधु गुप्ता,अशोक कुमार लखेरा मौजूद थे।

إرسال تعليق