राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (रा.उ.मा.वि.) भरकुंडी के व्यावसायिक शिक्षा (Banking, Financial Services and Insurance - BFSI ट्रेड) के छात्रों ने आज स्थानीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा पारसोला का औद्योगिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बैंकिंग क्षेत्र की कार्यप्रणाली और व्यावसायिक गतिविधियों से व्यावहारिक रूप से रूबरू कराना था।
भ्रमण के दौरान बैंक के शाखा प्रबंधक श्री दिनेश जी यादव, प्रबंधक श्री राहुल जी तिवारी, श्री राम जी सिरसाठ और श्री हरीश जी बिजेवार ने विद्यार्थियों को बैंक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बच्चों को खाता खोलने, ऋण प्रक्रिया, डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय लेनदेन और बीमा (Insurance) से संबंधित कार्यों की व्यावहारिक जानकारी समझाई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए 'बैंकिंग, फाइनेंस सर्विस एंड इंश्योरेंस' (BFSI) ट्रेड संचालित किया जा रहा है, जिससे छात्र भविष्य के लिए तैयार हो सकें।
इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान व्यावसायिक शिक्षक श्री रमेश लबाना और कौशल मित्र श्री गणपत लाल मेघवाल भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस व्यावहारिक अनुभव से विद्यार्थियों में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को लेकर उत्साह और समझ दोनों में वृद्धि हुई है।

إرسال تعليق