एक्सीलेंट अकादमी आमेट में ‘जीरो टू इनफिनिटी’ प्रदर्शनी का आयोजन




राजसमंद के आमेट उपखंड पर आज एक्सीलेंट अकादमी सेकेंडरी स्कूल मे ‘जीरो टू इनफिनिटी’ (शून्य से अनंत तक विज्ञान) प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित एवं कला से संबंधित विभिन्न आकर्षक मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं नवाचार का परिचय दिया।

प्रदर्शनी का  CBEOगिरीजा शंकर मिश्रा  ,नगर पालिका अध्यक्ष   दिनेश सरणोत उपाध्याक्ष राजेश पालीवाल ने अवलोकन किया। वहीं प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ, इंद्रधनुष, पर्यावरण संरक्षण, विभिन्न प्रकार की कलाएँ, ठोस-द्रव एवं गैस, ज्वालामुखी, अस्पताल, पालतू एवं जंगली जानवर, पौधों के विभिन्न भाग, लेजर किरण आधारित गृह सुरक्षा प्रणाली, गणित मेला, तार संतुलन खेल, मानव गुर्दे की संरचना एवं कार्य, साइकिल उठाने वाला उपकरण, त्रि-आयामी होलोग्राम तथा कार्यशील वाहन मॉडल जैसे विभिन्न प्रोजेक्ट तैयार किए गए।

‘जीरो टू इनफिनिटी’ प्रदर्शनी ने यह संदेश दिया कि जिज्ञासा से खोज, खोज से नवाचार और नवाचार से उज्ज्वल भविष्य का निर्माण होता है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post