शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत लिए नमूने।

 

अलवर 

आयुक्त महोदय अविचल चतुर्वेदी खाद्य सुरक्षा एवं औषधी नियंत्रण, जयपुर एवं जिला कलैक्टर, अलवर श्रीमती आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ. योगेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिलें में दीपावली के त्योहार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका पर आज खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा अलवर शहर के कटोरी वाला तिवारा स्थित कुमावत मिष्ठान भंडार से एक पनीर का एवं एक रसगुल्ला का नमूना जांच हेतु लिया गया एवं साफ सफाई के लिए उक्त दुकान के संचालक को इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया, भगत मिष्ठान भंडार कटोरी वाला तिवारा से पुरानी दूषित एवं रंगीन करीब 20 किलो मिठाइयों को मौके से नष्ट करवाया गया, गजल मिष्ठान भंडार एवं रेस्टोरेंट स्कीम नंबर दो अलवर से बर्फी मिठाई का नमूना जांच हेतु लिया गया, कपूर रसगुल्ला भंडार नमन होटल के पास 200 फीट रोड अलवर से एक रसगुल्ला का एवं एक बर्फी का नमूना जांच हेतु लिया गया एवं उक्त दुकान पर रखे करीब 40 किलो पुराने दूषित गुलाब जामुन को मौके से नष्ट कराया गया, जोधपुर मिष्ठान भंडार जेल चौराहा अलवर से कलाकंद का नमूना जांच हेतु लिया गया


 उक्त सभी के विरुद्ध प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जावेगी

 आमजन से भी अपील की जाती है कि वह बाजार से लिए जाने वाले खाद्य पदार्थों की पैकिंग डेट एक्सपायरी डेट और अन्य विवरण को देखकर खाद्य पदार्थ खरीदें, कोई भी अखबार में लपेटा हुआ खाद्य पदार्थ नहीं खरीदें, ज्यादा रंग डालकर बनाई हुई रंगीन मिठाइयों को भी खरीदने से बचें।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post