जालौन में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने मॉकड्रिल कर राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया। उरई स्थित पुलिस लाइन में आयोजित इस मॉकड्रिल में बहुमंजिला इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही अग्निकांड, बमबारी और दंगों जैसी परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को भी परखा गया। इस दौरान एसपी और एएसपी मौजूद रहे।
मॉकड्रिल के जरिए आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और राहत-बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने का संदेश दिया गया। एनडीआरएफ की टीम ने विभिन्न संकटपूर्ण परिस्थितियों में लोगों को सुरक्षित निकालने और बचाव अभियान संचालित करने का अभ्यास किया। इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य आपदा के समय बेहतर समन्वय स्थापित करना और जनहानि को कम करने के लिए तैयारियों को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम के दौरान जालौन के एसपी सुरेश चंद्र रावत भी मौजूद रहे।


إرسال تعليق