​स्व. शांतिलाल चौधरी की प्रथम पुण्यतिथि पर जिला चिकित्सालय में सेवा कार्य, कांग्रेसी नेताओं ने बांटे फल व बिस्किट

 ​




नाथद्वारा। पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व. शांतिलाल चौधरी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय जिला चिकित्सालय में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्व. चौधरी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के बालमित्र थे और शुरुआत से ही राजनीति में उनके सबसे करीबी साथियों में गिने जाते थे।



​पुण्यतिथि के इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल व बिस्किट वितरित किए। सभी कार्यकर्ताओं ने स्व. चौधरी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके राजनीतिक व सामाजिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसेवा के प्रति उनका जीवन सदैव प्रेरणादायक रहेगा। इस दौरान

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनीष राठी, पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष युवराज सिंह चौधरी,डॉ बी एल जाट,कांग्रेसी नेता राजेंद्र गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री महेंद्र सिंह गोरवा, विजय चौधरी, योगेश जोशी, महेश खंडेलवाल,युद्धवीर चौधरी , अभय चौधरी , पार्षद भव्य पारिख , भाविक कुमावत, मानस पालीवाल , अक्षित सेन, यश प्रताप , अक्षय पालीवाल , चिराग पालीवाल , खुशाल सैनी

   बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post