कोला खेड़ा माताजी धाम में भक्ति की बयार: "एक शाम माता के नाम" भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
शारदीय नवरात्रि पर भव्य आयोजन, दुर्गेश मेवाड़ी की भजनों पर भक्तों ने लगाए जयकारे, भोपाजी ने किया कष्ट निवारण
राजसमंद जिले के आमेट स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ कोला का खेड़ा माताजी धाम में शारदीय नवरात्रि महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में एक शाम कोला खेड़ा माता जी के नाम' भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
गायक दुर्गेश मेवाड़ी ने बांधा समां
भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक दुर्गेश मेवाड़ी एंड पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। माता रानी के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते-नाचते रहे। पूरा धाम "जय माता दी" के जयकारों से गूंज उठा।
भजन संध्या के दौरान देवी-देवताओं की आकर्षक और मनमोहक झांकियां भी सजाई गईं, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दूर-दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
महाआरती और कष्ट निवारण
भजन संध्या के बाद माताजी की भव्य महाआरती की गई। इसके बाद भोपाजी लक्ष्मण जी गुर्जर ने माता रानी के जयकारों के बीच भक्तों के साथ नाच-गान किया और श्रद्धालुओं के कष्टों का निवारण भी किया। भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं माता के दरबार में रखीं।


Post a Comment