दशानन की सुरक्षा में मुस्तैद रहा पुलिस जाब्ता



 लोकेशन -लवाण 


रिपोर्ट -लक्षमण सिंह लवाण 



71 फीट ऊंचे रावण सहित कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का आतिशबाजी के बीच दहन


लवाण @ पत्रिका. शहर में दशहरा पर्व पर चंपा बाड़ी में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 71 फीट ऊंचे रावण सहित कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का आतिशबाजी के बीच दहन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर तैनात रहे और रावण के पुतले के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों को दूर रखा, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हो।


इससे पहले मठ महादेव मंदिर से भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चंपा बाड़ी पहुंची। यहां रामलीला का मंचन किया गया। इसके बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। पुतलों के दहन के दौरान आतिशबाजी से आसमान रोशन हो उठा और उपस्थित लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post