असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। गली मौहल्लों मे भी हुआ रावण दहन।

 


राजगढ (अलवर) 

कस्बे की सत्यनारायण गली सहित अन्य मौहल्लों मे भी रावण के पुतलों का दहन कर दशहरा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई।

राजगढ़ (अलवर)अनिल कुमार  गुप्ता

कस्बे के प्रताप स्टेडियम में दशहरा महोत्सव समिति के तत्वाधान में बुराई पर अच्छाई व असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजय दशमी का पर्व रावण के पूतले दहन के साथ श्रृद्वा व उल्लास से मनाया। दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि इस मौके पर 61 फुट रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पूर्व शोरगरो की ओर से हैरतअंगेज रंग बिरंगी आतिशबाजीयों का प्रदर्शन कर दर्शको रोमाचिंत करने के साथ दशहरा महोत्सव को नवीन ऊचॉईयॉ प्रदान की। कार्यक्रम के तहत कस्बे के सैनी धर्मशाला से भगवान राम लक्ष्मण संग हनुमान एवं राम की सेना, गौरील्ला, बाहुबली हनुमान, अघोरी महाकाल की आकर्षक झॉकी निकाली गई। इससे पूर्व पंचायती ठाकुर जी की विधिवत पूजा अर्चना की। जो बैडबाजों के साथ कस्बे के मुख्य बाजारो से होते हुये प्रताप स्टेडियम पहुॅची। जहॉ भगवान राम द्वारा अहंकारी रूपी रावण के पुतले का दहन किया गया। वही घरो में भी विजयदशमी पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। दहन के दौरान कला संगम की ओर से राम-रावण युद्ध का सजीव प्रदर्शन कर संवाद किया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post