मां भगवती व बाबा श्याम जागरण को लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा

 

ध्वज पूजन के बाद उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजनों पर नाचती-गाती निकलीं महिलाएं

.शहर में मां भगवती एवं बाबा श्याम जागरण को लेकर शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। वृंदावन धाम गोपाल जी मंदिर में ध्वज पूजन के बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाओं सहित युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया।


कलश यात्रा में महिलाएं एक जैसी परिधान में सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती और नृत्य करती हुई चल रही थीं। वहीं युवा शक्ति हाथों में ध्वज लेकर जयकारे लगाते हुए यात्रा के आगे चल रही थी। युवाओं ने आतिशबाजी कर आयोजन की खुशियों को दोगुना कर दिया। यात्रा वृंदावन धाम गोपाल जी मंदिर से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चम्पाबाड़ी स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post