राजगढ़ में मौसम का अचानक यू-टर्न, तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश से बदला मौसम

 

राजगढ़ (अलवर)। 

राजगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदल ली। दोपहर तक तेज धूप और साफ आसमान के बाद सांय अचानक आसमान में घने काले बादल छा गए। देखते ही देखते दिन में अंधेरा सा छा गया और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक हुई बारिश के बाद रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। शाम के समय अचानक हुई बारिश से बाजारों में सूनापन छा गया। 




वहीं, बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। दोपहर तक सामान्य नजर आ रहे मौसम ने शाम होते-होते अचानक अपना मिजाज बदल लिया। क्षेत्र में मौसम के इस बदलाव से लोगों को ठंडक का एहसास हुआ।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post