छोटी सादड़ी में जय श्रीराम के जयकारों के बीच रावण दहन, धू-धू कर जले रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले


 जिला -प्रतापगढ

तहसील -छोटीसादडी

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा

छोटी सादड़ी। विजयादशमी के अवसर पर छोटी सादड़ी में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रावण मगरी पर आयोजित कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नगरवासी और ग्रामीणजन पहुंचे। सभी ने रावण दहन का नजारा देखा।


कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला मंच पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। रावण दहन से पूर्व भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद रावण मगरी पर भगवान श्रीराम ने रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का भी दहन किया गया। देखते ही देखते तीनों पुतले धू-धू कर जल उठे। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। रावण दहन के साथ ही मैदान में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।


रावण दहन देखने के लिए रावण मगरी पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।



रावण दहन के माध्यम से समाज को अहंकार, क्रोध, लालच और अन्याय जैसी बुराइयों को त्यागने का संदेश दिया गया। यह पर्व हमें सिखाता है कि ज्ञान और शक्ति के साथ विनम्रता, सदाचार तथा धर्म के मार्ग पर चलना भी आवश्यक है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم