चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी ‘FIGHT AGAINST DRUGS’ मोटर साईकिल रैली, नशे के खिलाफ देगी जागरूकता का संदेश

 

चित्तौड़गढ़, 22 अक्टूबर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में नशे के खिलाफ जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित ‘FIGHT AGAINST DRUGS’ मोटर  साईकिल रैली शुक्रवार, 23 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। गुजरात के एकतानगर में 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के तहत निकाली जा रही इस रैली में देशभर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें भाग ले रही हैं। रैली अजमेर से रवाना होकर चित्तौड़गढ़ होते हुए उदयपुर की ओर प्रस्थान करेगी।


जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि रैली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) सहित विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा बलों एवं पुलिस संगठनों के सदस्य शामिल हैं। रैली का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।


रैली के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने गुरुवार को  कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह जोधा सहित संबंधित पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में रैली के आगमन, स्वागत कार्यक्रम, निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात नियमन को लेकर चर्चा की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए रैली के सुचारु एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


चित्तौड़गढ़ में रैली के आगमन पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम भीलवाड़ा–चित्तौड़गढ़ सीमा पर रैली का स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात पुलिस लाइन चित्तौड़गढ़ में अधिकारियों द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा तथा पुलिस लाइन ऑडिटोरियम में FIGHT AGAINST DRUGS विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अल्पाहार के पश्चात वाहन रैली पुलिस लाइन से विजय स्तंभ तक पहुंचेगी। विजय स्तंभ, दुर्ग चित्तौड़गढ़ से रैली को फ्लैग ऑफ किया जाएगा, जिसके बाद रैली दुर्ग चित्तौड़गढ़ से उदयपुर जिले के लिए प्रस्थान करेगी।


जिला पुलिस की ओर से रैली के स्वागत, सुरक्षा, यातायात नियमन एवं सुचारु आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। संबंधित अधिकारियों को रैली के मार्ग एवं कार्यक्रम स्थलों पर समुचित समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।


रैली के दौरान नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का संदेश प्रसारित किया जाएगा। युवाओं एवं आमजन को नशे की लत से होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह पहल नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने तथा स्वस्थ और सुरक्षित समाज के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم