*पंचायत चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। जिले में शाम 6 बजे तक कुल 85.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।*

 जिला ब्यूरो चीफ मनीष कुमार भाटी 

चित्तौडग़ढ़ जिले में  सबसे ज्यादा मतदान भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति में 88.09 प्रतिशत हुआ, जबकि डूंगला पंचायत समिति में 82.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

अब नजर डालते हैं पंचायत समिति वार मतदान के आंकड़ों पर।

भैंसरोड़गढ़ में 88.09 प्रतिशत,
निंबाहेड़ा में 87.17 प्रतिशत,
बेगूं में 85.81 प्रतिशत,
गंगरार में 84.85 प्रतिशत,
बड़ीसादड़ी में 83.89 प्रतिशत
और डूंगला में 82.19 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान के दौरान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई।

वहीं चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक एवं संयुक्त सचिव हर्ष सावनसुखा ने डूंगला क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।


इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने भी मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। 


प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

फिलहाल शाम 6 बजे तक जिले में 85.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंतिम आंकड़ों में बदलाव संभव है।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post