राजसमंद के आमेट मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भव्य पथ संचलन निकाला गया। इससे पहले आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रदर्शन कर अपनी शारीरिक दक्षता और अनुशासन का परिचय दिया। मंच पर जिला कार्यवाह कैलाश शर्मा , नगर संघ चालक महेंद्र कुमार मौजूद रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में सह प्रांत सेवा प्रमुख नरेंद्र कुमार ने बौद्धिक प्रदान किया।
तुलसी अमृत विद्या पीठ से पथ संचलन का आगाज हुआ। स्वयंसेवक अनुशासित कदमताल करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। संचलन कई मार्गों से होकर निकला । इसके बाद गांधी चौक और जवाहर नगर होते हुए तुलसी अमृत विद्या पीठ पहुंचकर संचलन का समापन हुआ।
पथ संचलन के दौरान नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर के प्रमुख मार्गों पर नागरिकों ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर स्वागत के लिए होर्डिंग लगाए गए। संचलन के दौरान बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया गया। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
पथ संचलन के माध्यम से अनुशासन, संगठन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया। नगर में विभिन्न स्थानों पर हुए स्वागत से आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

إرسال تعليق