जिले में मिठाई, कथित देशी घी सहित अन्य खाद्य पदार्थ के नमूने लिए।



अलवर 3 नवम्बर। आयुक्तअविचल चतुर्वेदी खाद्य सुरक्षा एवं औषधी नियंत्रण, जयपुर एवं श्रीमान जिला कलक्टर, अलवर श्रीमती आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ. योगेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिलें में दीपावली के त्योहार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका पर आज खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा अलवर शहर मैं विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की गई, ट्रांसपोर्ट नगर अलवर स्थित मिठाई की दुकान स्वाद संगम से एक बालूशाही मिठाई का एवं एक गुलाब जामुन मिठाई का नमूना जाँच हेतु लिया गया एवं उक्त खाद्य कारोबार के संचालक को न्यूज़ पेपर में खाद्य पदार्थों को नहीं रखने को पाबंद किया गया, करणी जोधपुर मिष्ठान भंडार नमन होटल के सामने अलवर से एक अंजीर बर्फी मिठाई का नमूना लिया गया, प्राप्त शिकायत के आधार पर प्रताप पलटन रोड स्कीम नंबर 10ए, अलवर स्थित किराणा खाद्य पदार्थों के थोक विक्रेता मै0 MRD Sales, से ghee डेरी महक ब्रांड और ghee डेयरी सरस ब्रांड का नमूना जांच हेतु लिया गया, विक्रेता द्वारा उक्त घी को 350 प्रति किलो के हिसाब से मार्केट में बिक्री किया जा रहा था, नमूना लेने के पश्चात 16किलोग्राम डेरी महक ब्रांड एवं 45 किलोग्राम डेयरी सरस ब्रांड घी को जप्त किया गया, इंद्र डेयरी अलवर से एक घी का नमूना जांच हेतु लिया गया।

उक्त सभी के विरुद्ध प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जावेगी

 आमजन से भी अपील की जाती है कि वह बाजार से लिए जाने वाले खाद्य पदार्थों की पैकिंग डेट एक्सपायरी डेट और अन्य विवरण को देखकर खाद्य पदार्थ खरीदें, कोई भी अखबार में लपेटा हुआ खाद्य पदार्थ नहीं खरीदें, ज्यादा रंग डालकर बनाई हुई रंगीन मिठाइयों को भी खरीदने से बचें, एवं उनकी नजर में कोई मिलावट से संबंधित शिकायत आती है तो उसको तुरंत कार्यालय CMHO अलवर को 0144-2340145 पर सूचित करें

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post