राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अलेई में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

 

​राजगढ़, (अलवर)

माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर व अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजगढ़ लेखपाल शर्मा के निर्देशानुसार मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अलेई में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  

​ताल्लुका सचिव भाग्यश्री मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर के दौरान पैरा लीगल वोलेंटियर शिवकान्त शर्मा ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को पारिवारिक विवाद समाधान एवं मध्यस्थता, तथा लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही, कम्युनिटी मिडिएशन 'नारी संवाद' की जानकारी भी साझा की गई।  

​शिविर में विशेष रूप से LGBTQIA+ समुदाय के अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता के तहत कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके अलावा, आमजन को किसी भी कानूनी सहायता या मार्गदर्शन के लिए नालसा (NALSA) के हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी अवगत कराया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post